मानव अधिकार

मानवाधिकार दिवस पर प्रेस की गोष्ठी           गोला गोकर्णनाथ, खीरी। प्रेस जर्नालिस्ट ऑफ इण्डिया द्वारा मानवाधिकार दिवस पर वर्तमान परिवेश में पुलिस प्रशासन और मीडिया की भूमिका विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन  पत्रकार एन. के मिश्रा की अध्यक्षता में सरस्वती विद्या निकेतन इंटर काॅलेज में किया गया। 
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक पूनम, एसडीएम अखिलेश यादव व सीओ रविन्द्र कुमार वर्मा ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इसके उपरान्त बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। एसपी पूनम ने कहा कि अधिकार और कर्तव्य दोनों साथ साथ चलने वाले व  दोनों महत्वपूर्ण अंग है। मीडिया सूचना देने का कार्य करती है, पुलिस सूचना के आधार पर काम करती है। इसलिए मीडिया का अहम योगदान है।  पत्रकार एन के मिश्र ने मानवाधिकार को परिभाषित करते हुए कहा कि ब्रिटिश शासन काल के दौरान बनाये गये पुलिस के कानून  है तो मानवाधिकार का हनन होना स्वाभाविक है। आलम यह है कि आज के दौर में आम आदमी थानों में जाने से डरता है, एफआईआर दर्ज होने में देरी होती है। मानवाधिकार कानून के मुताबिक हिरासत 24 घंटे की होनी चाहिए, लेकिन थानों में एक -एक हफ्ते हिरासत में रखकर मानवाधिकार का खुला हनन किया जाता है। पुलिस को अपनी कार्यशैली में सुधार करना होगा, जिससे आम जनमानस में व्याप्त भय दूर हो सके। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि डेमोक्रेसी की मंशा क्रांति लाना नहीं होता है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी लोगों को प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना होगा, तभी समाज और राष्ट्र का भला हो सकता है। उन्होंने युवाओं की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। प्रंेस सरकार और जनता के बीच की सबसे अहम कड़ी है। इसलिए मीडिया को चैथा स्तम्भ कहा जाता है। इस दौरान  पत्रकार प्रशान्त पाण्डे, एसडीएम अखिलेश यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी रविन्द्र कुमार वर्मा, अवनि कुमार पाण्डे, प्रभारी निरीक्षक डी.पी. तिवारी, प्रधानाचार्य महेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने गोष्ठी को सम्बोधित किया। वाचिक स्वागत संरक्षक कामता सिंह कुशवाहा, संस्था का परिचय उपाध्यक्ष उमेश मिश्र और आभार संस्थाध्यक्ष अनंग कुमार वर्मा किया। संचालन डा. वेदप्रकाश अग्निहोत्री ने किया। 
इस मौके पर श्याम मोहन शुक्ला, सुरेन्द्र शर्मा, डा. पूनम वर्मा, डा. निर्मल सिंह, अतुल अग्रवाल, श्रम अधिकारी विद्याप्रकाश शर्मा, डा. नवनीत कुमार, प्रो. रामअवतार विश्वकर्मा, डा. लखपतराम वर्मा, सौरभ दीक्षित, शिव गोपाल गुप्ता, अन्नतदेव अवस्थी, संजय वर्मा, लोकेश गुप्ता, अशोक कनौजिया, जसपाल सिहं आदि मौजूद रहे।