vaibhavshali Bharat ko banana

"हमे वैभवशाली भारत बनाना है;  उसके लिए वैभवशाली समाज चाहिए। संघ उसके लिए काम करता है; इसके लिए संघ के स्वयंसेवक अपना "समयदान" करते है, अनेक कठनाइयों और विकट परिस्थितियों में अपना यह कार्य अनवरत कर रहें है, इसके लिए कोई उनका धन्यवाद नही करता, क्योकि संघ का काम सम्पूर्ण देश का काम है। विश्व कल्याणकारी भारत वर्ष को विश्वगुरु बनाने का कार्य है; यह केवल संघ का कार्य नही हमारा आपका सबका कार्य है।


आप सभी देशवासियों को में आमंत्रीत करता हूँ, संघ के काम को केवल दर्शक या हितैषी रहकर नही चलेगा, हमको अपना जीवन उन्नत बनाना है, अपने देश को दुनिया का सिरमौर देश बनाना है। तो संघ के सहयोगी कार्यकर्ता बनने के लिए शाखा आइये, संस्कारो से स्वयंसेवक बनिये और फिर अपनी रूचि और क्षमता और समय के अनुसार आपको अपने प्रिय समाज की भलाई का कोई भी काम निःस्वार्थ बुद्धि से करिये बदले में कुछ नही मिलेगा, अपना सब कुछ देकर काम को करना पड़ेगा।


इस तैयारी से इस वृता चरण में आइये, देश को दुनिया को और देश के मनुष्यों को सुखी बनाने के महाअभियान का यह वृत्त प्रमाणिकता से निःस्वार्थ बुद्धि से तन-मन-धन पूर्वक आजन्म करने के लिए संघ के स्वयंसेवक बनने का यह आव्हान है।"